PM Modi Speech: ‘हमने PAK के सीने पर वार किया…’, PM Modi के भाषण की 10 बड़ी बातें

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर कई वार किए. पीएम मोदी ने कहा कि हमने आतंक की कमर तोड़ दी है.

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए युद्धविराम के दो दिन बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (सोमवार) देश को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान और आतंकवाद पर जमकर प्रहार किया और भारतीय जवानों का हौसला बढ़ाया. ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है. 7 मई की रात पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है. यहां देखें पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें…

– पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद  ‘PAK की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने उसके सीने पर वार किया.’

-‘बौखलाहट में PAK ने हमारे आम लोगों, मंदिर-गुरुद्वारों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया.’ लेकिन हमारी मिसाइलों ने पाकिस्तान में घुसकर उनके आतंकी ठिकानों को ही तबाह कर दिया.

आतंकियों ने बहनों का सिंदूर उजाड़ा, हमने आतंक का हेडक्वार्टर उड़ा दिया’, PAK पर बरसे पीएम मोदी
-‘PAK में भारत के हमले से आतंक की इमारतें ही नहीं, उनका हौसला भी थर्रा गया’, बोले पीएम मोदी

इसके बाद पीएम मोदी ने कहा…

-सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया है. किसी ने नहीं सोचा था कि भारत ऐसा हमला करेगा.जब पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों पर भारत की मिसाइलों और ड्रोन ने हमला बोला तो आतंकियों का हौसला थर्रा गया.

– न्यूक्लियर ब्लैकमेल नहीं सहेगा भारत
– हम आतंक पर वार करते रहेंगे.
– युद्ध के मैदान पर हमने पाकिस्तान को हमेशा धूल चटाई है. ऑपरेशन सिंदूर ने इसे नया आयाम दिया है.
– दुनिया ने हमारे स्वदेशी हथियारों की धमक भी देखी है.
– ये युग युद्द का नहीं लेकिन ये युग आतंकवाद का भी नहीं है.
– पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान सरकार…ये गठबंधन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा.
– भारत का मत एकदम स्पष्ट है कि टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते हैं. ट्रेड और टेरर एक साथ नहीं चल सकते हैं. पानी और खून भी एसकसाथ नहीं बह सकते हैं.
– मैं दुनिया से कहता हूं कि पाकिस्तान पर बात होगी तो टेरर और POK पर ही होगी.
–  पाक के साथ पीएम मोदी की दुनिया को भी दो टूक- पाकिस्तान से केवल टेरर और पीओके पर.

Loksatya News
Author: Loksatya News

News channel

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें