Bank Holiday Today 09 May 2025: देश भर में बैंक राष्ट्रीय और क्षेत्रीय छुट्टियों के दौरान बंद रहते हैं, जो राज्य की छुट्टियों के मुताबिक अलग-अलग होते हैं। इसके अलावा बैंकों में रविवार, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहती है। यहां जानिए आज 09 मई 2025 को बैंक कहां और क्यों बंद है। देखें RBI की छुट्टियों की लिस्ट।
- Bank Holiday Today : पाकिस्तान के साथ तनातनी के बीच लोग हमेशा अपने फाइनेंशियल कामों को लेकर हर रोज बैंक जाते हैं। ऐसे में वे जानना चाहते हैं कि क्या आज बैंक बंद हैं या खुले हैं। अगर आप आज बैंक जा रहे हैं तो पहले यहां जान लीजिए कि आज शुक्रवार 9 अप्रैल 2025 को बैंक खुले हैं या नहीं। आज रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के कारण पश्चिम बंगाल में सरकारी छुट्टी है। आज पश्चिम बंगाल के सभी स्कूल और कॉलेज बंद हैं। सरकारी दफ्तरों में भी कोई काम नहीं हो रहा है। इसके साथ ही आज पश्चिम बंगाल के प्राइवेट और सरकारी बैंक भी बंद हैं। बाकी सभी राज्यों में बैंक खुले रहेंगे।
Bank Holiday Today: पश्चिम बंगाल में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक
रवींद्रनाथ टैगोर जयंती पर आज 9 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के बैंक बंद हैं। इस दिन किसी भी सरकारी और निजी दफ्तर में काम नहीं होगा। 10 और 11 अप्रैल को भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 10 अप्रैल को दूसरा शनिवार और 11 अप्रैल को रविवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइन के मुताबिक देश के सभी सरकारी बैंक दूसरे और चौथे शनिवार और हर रविवार को बंद रहते हैं। इन दिनों बैंकों का साप्ताहिक अवकाश रहता है।
RBI Bank Holiday List : मई में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे?
RBI की छुट्टियों की लिस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक इस महीने बैंक 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें साप्ताहिक छुट्टियां भी शामिल हैं। आइए देखते हैं बैंक होलिडे लिस्ट।
Author: Loksatya News
News channel












