
मोतीलाल नगर के रिडिवेलपमेंट का काम जाएगा निजी हाथों में।
मुंबई : गोरेगांव में करीव 143 एकड़ (पांच लाख 76 हजार 900 वर्ग मीटर) में फैले मोतीलाल नगर के रिडिवेलपमेंट का काम निजी कंपनी के जरिए होगा। गुरुवार को वॉम्बे हाई कोर्ट ने म्हाडा के निजी डिवेलपर के मार्फत पुनर्विकास करने की अनुमति देने के आवेदन को मंजूर दे दी है। चीफ जस्टिस आलोक आराधे और जस्टिस भारती डांगरे की वेंच ने कहा कि मोतीलाल नगर के रिडिवेलपमेंट को स्पेशल प्रोजेक्ट के तौर पर घोषित किया है कोर्ट ने अपनी टिप्पणी में कहा कि इस प्रोजेक्ट पर पूरी तरह से म्हाडा का नियंत्रण रहेगा।
म्हाडा ने खुद जारी किया था आदेश
ग़ौरतलब है कि म्हाडा ने 17 अक्टूबर 2013 को हाई कोर्ट में हलफनामा दायर कर स्वयं इस प्रोजेक्ट का पुनर्विकास करने की बात कही थी। म्हाडा की ओर से एक आदेश भी जारी किया गया था।
Author: Loksatya News
News channel









